फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरफरा गांव में फंदे से लटककर महिला ने दे दी जान

Fri, 26 Sep 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

मेंहदावल के सरफरा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता रीमा ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंहदावल। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरफरा गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दिया। घटना की जानकारी के बाद मेंहदावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रीमा (24) पत्नी रामकिशन निवासी ग्राम पंचायत सरफरा बुधवार की देर रात घर में अकेली थी। उसकी सास घर के बरामदे में सो रही थी। कुछ देर बाद सास उठी तो बहू को उसने देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा है। सास मुराती देवी ने पूरे मामले की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व रीमा की शादी रामकिशुन से हुई थी। अभी तक दोनों से कोई बच्चा नहीं है। उसके पति रामकिशुन, ससुर हनुमान, देवर धीरेंद्र इस समय गुजरात के सूरत में काम कर रहे हैं। विवाहिता ने किन परिस्थितियों में इस घटना को अंजाम दिया, अभी यह कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मेंहदावल एसओ प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें