संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। थाना दुधारा पुलिस ने वारंटी जुनैद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी सेमरियांवा को गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया। संवाद