संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी गोलू मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी हर्दी हट्टा थाना मेंहदावल को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।