फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तूफानी चौराहे के पास सड़क में बना रेनकट, हादसे का खतरा

Mon, 02 Sep 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रोसयाबाजार। तुफानी चौराहे से शिवापार चौराहे तक जाने वाले पिच मार्ग पर रेनकट होने से राहगीरों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते रेनकट नहीं भरा गया है। जिससे लोगो में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


तुफानी चौराहे से शिवापार चौराहे वाले मार्ग पर तुफानी चौराहे के पास ही रेन कट हो गया है। इस सड़क से ब्लॉक मुख्यालय पौली और शिवापार चौराहे तक राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण महेंद्र यादव, रामसागर, श्रीराम प्रजापति, राम अशीष, शिव पूजन, गया प्रसाद, जयप्रकाश व अन्य ने बताया कि बारिश से बने रेनकट से आवागमन में परेशानी हो रही है। राहगीर दुर्घटना की आशंका जता रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए है। लोगों ने रेन कट भरने की मांग किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें