फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नए साल का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

विज्ञापन
नए साल के पहले दिन समय माता मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नए साल का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
विज्ञापन

कुछ ने घर तो कुछ ने बाहर मनाया जश्न
दिन भर मैसेज भेजने का सिलसिला रहा जारी
शहर के मंदिरों में भी लगी रही भीड़
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का जश्न रविवार को देर शाम तक चलता रहा। पूरे दिन लोग दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को बधाई और मोबाइल फोन से मैसेज भेजते रहे। मंदिरों में भी नए वर्ष के आगमन को लेकर काफी भीड़ रही। जगह-जगह केक काटकर नए साल का स्वागत किया गया।
एक जनवरी को एसएमएस और ई-मेल से बधाई संदेश भेजने की होड़ लगी रही। दिनभर फोन घनघनाते रहे। जश्न मनाने के लिए कई लोगों ने घर पर तो कई लोगों ने शांत जगहों को चुना। डीजे, साउंड सिस्टम आदि लगाकर जमकर डांस की। खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान से नए साल को अच्छे से बिताने का आशीर्वाद मांगा। सूर्या इंटरनेशलन एकेडमी में लोगों ने केक काटकर नए साल की शुरुआत की। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ रही। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और चौराहों पर भी नववर्ष की धूम रही। लोग जगह-जगह केक काटकर बधाई देते रहे।
विज्ञापन

कस्बे के हनुमान गढ़ी परिसर, दक्षिण चौराहा, बभनैया मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर नववर्ष की खुशियां मनाई गईं। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार चौक बाजार, उत्तर पट्टी, बहबोलिया, रोडवेज आदि स्थानों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नव वर्ष का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें