फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौत

Mon, 05 Jan 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हैंसर निवासी मृतक छात्रा अंकिता की फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघटा। रविवार की दोपहर धनघटा चौक पर ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हैंसर बाजार निवासी धर्मेंद्र की 17 वर्षीय बेटी अंकिता इंटरमीडिएट की छात्रा है। रविवार की दोपहर धनघटा से वह कोचिंग पढ़ कर साइकिल से घर लौट रही थी। उमरिया बाजार मार्ग से होकर धनघटा चौक पहुंची तो हैसर बाजार की ओर से तेजगति के साथ आया ट्रेलर उसके साइकिल में टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। ट्रेलर की टक्कर से अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बता कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंकिता की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग परिजनों की सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें