फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ 13 को निकालेंगे मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को खलीलाबाद के बीआरसी सभागार में सभी घटक संगठनों की बैठक अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर होने वाले मशाल जुलूस को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में आह्वान किया गया कि जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल हों।
विज्ञापन

बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मार्कंडेय राय, टीएस सिटी के जिला सहसंयोजक राज बहादुर विश्वकर्मा, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संत कुमार चौधरी, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष खेसारी लाल, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत राय, अटेवा के मंडलीय मंत्री डॉ. मुकेश यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें