फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली के झुके खंभे से हो सकता हादस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर टूटकर सड़क की तरफ झुका है पोल
विज्ञापन

धनघटा। विद्युत निगम की अनदेखी के चलते विद्युत के झुके खंभे खतरे को दावत दे रहे हैं। धनघटा क्षेत्र के बसवारीगांव स्थित रामजानकी मार्ग पर लगा पोल छह माह से टूट कर सड़क की तरफ झुका है। इससे खतरे की आशंका बनी है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने कहा कि निगम की लापरवाही के चलते अब तक विद्युत पोल को ठीक नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने पोल ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निगम के अधिकारी झुके पोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब इस संबंध में ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से निगम को अवगत करा दिया है। निगम की इस लचर व्यवस्था का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण संजय कुमार, हरिवंश, राम कुमार, सच्चिदानन्द, राम फेर आदि ने बताया कि सड़क किनारे टूटे विद्युत पोल से यात्रियों व वाहन चालकों लिए भय बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से मांग की है कि रामजानकी मार्ग के किनारे झुके विद्युत पोल ठीक कराएं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है पता कराकर पोल को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें