फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टहलने निकले किशोर को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंदा, मौत

Wed, 15 May 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नन्दौर-बखिरा मार्ग पर हुआ हादसा, नंदौर गांव का रहने वाला
विज्ञापन

- अवैध मिट्टी खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राॅली से हुआ हादसा, नौंवी का छात्र था

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के नंदौर गांव में मंगलवार की सुबह अधिवक्ता संजय कुमार के पुत्र अपूर्व की सुबह छह बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई। अपूर्व अन्य दो किशोरों के साथ सुबह के समय टहलने के लिए गया था। मौके पर पहुंची बखिरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नन्दौर निवासी अपूर्व प्रजापति (उम्र 15 वर्ष) मेंहदावल स्थित स्कूल में कक्षा नौंवी का छात्र था। नन्दौर-बखिरा मार्ग पर वह अन्य किशोरों के साथ टहलने के लिए सुबह के वक्त निकला था। इसी दौरान नन्दौर की ओर से मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने अपूर्व को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से अपूर्व सड़क पर गिर पड़ा। जब तक अपूर्व उठता, तब तक ट्रैक्टर किशोर के ऊपर से होकर रौंदते हुए आगे बढ़ गया। घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक चकमा देकर ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

बेखौफ चलते हैं अवैध मिट्टी खनन में लिप्त ट्रैक्टर चालक
बखिरा। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का काम चोरी छिपे चल रहा है। जो किसकी अनुमति से किया जा रहा है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अवैध खनन में जुटे ट्रैक्टर सड़कों पर तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलते हैं। कब व किस दिशा में ट्रैक्टर चालक वाहन को मोड़ देंगे, यह समझ से परे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के साथ ही ऐसे ट्रैक्टरों को सड़क पर चलने से रोका जाना चाहिए। इसके लिए प्रशासन को जवाबदेही तय करनी होगी, तब जाकर ऐसे घटनाओं पर रोक लग सकेगा।

तीन दिन पहले बखिरा में पकड़ी गई थी जेसीबी और ट्राॅली
संतकबीरनगर। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई की बात कह रहा है। खनन अधिकारी नरेश महतो ने बताया कि बखिरा में तीन दिन पूर्व शिवापार के पास अवैध खनन कर रहे जेसीबी को जब्त किया गया है। साथ ही बखिरा कस्बे में ट्रैक्टर-टाॅली को पकड़ा गया था और उसे थाने पर भेजा गया था। इससे पूर्व धनघटा के प्रजापतिपुर में भी अवैध खनन कर रहे लोडर को कब्जे में लिया गया है। लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मिट्टी लदे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से किशोर की मौत होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। घटना में शामिल ट्रैक्टर को थाने लाया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें