फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 May 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कस्बे में बिजली की समस्या दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए मंगलवार को सभासदों का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिजली निगम के अधिशासी अभियंता से मिलकर समस्याओं को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


नगर पंचायत मगहर के सभासद अमीरुद्दीन कादरी, सभासद अतुल श्रीवास्तव व कृष्ण चन्द्र सैनी उर्फ चंदन सैनी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एक्सईएन से मिलकर कस्बे की बिजली आपूर्ति की समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा है कि सरकार पर्यटन स्थलों को कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। वहीं संत कबीर के नाम से बने पर्यटन स्थल की आपूर्ति चौबीस-चौबीस घंटे तक बाधित हो जाती है। नगर में विद्युत आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो पाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सभासदों ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने आश्वासन देते हुए कहा कि कस्बे को बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्य चल रहा है। जल्द ही मगहर फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र को अलग करने की कोशिश की जा रही है। जिससे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित न होने सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें