फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी अनुदान योजना के लिए 1200 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी अनुदान योजनांतर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक हुई
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को शादी अनुदान योजनांतर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद को कुल 1200 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 600 आवेदकों के लिए शासन से 120 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
बैठक में अवगत कराया गया कि मार्च 2026 में हुई शादियों के संबंध में प्राप्त आवेदनों में से परीक्षणोपरांत 28 आवेदक पात्र पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवेदनों में से 58 आवेदक पात्र पाए गए हैं। इस प्रकार कुल 76 पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार 15.20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने जनप्रतिनिधियों की सहमति से उपलब्ध बजट के अंतर्गत कुल 76 पात्र लाभार्थियों को 15.20 लाख रुपये की धनराशि व्यय किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इस एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें