फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलाभिषेक के लिए मंदिरों में आस्था का सैलाब

विज्ञापन
बैजूनाथ मंदिर में जला​​भिषेक के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/ हरिहरपुर। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। फूल, बेलपत्र, अच्छत, भांग, धतूरा, चंदन सहित अन्य पूजा सामग्रियों से शिवभक्तों ने पूजा आराधना कर मनवांछित फलों के प्राप्ति की कामना की।
तामेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों की सर्वाधिक भीड़ रही। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती, ओम अनुपम भारती, शशांक भारती ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। त्रिस्तरीय पुलिस बैरिकेडिंग के जरिये परिसर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए शिव मंदिर के सामने से लेकर पोखरे के किनारे तक करीब पांच सौ मीटर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई थीं, जिसे संभालने के लिए पुलिस बल को मशक्कत करनी पड़ी। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की ओर से सचल पेयजल और शौचालय का भी इंतजाम रहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती ने बताया कि सावन का तीन सोमवार बीत गया। अब एक सोमवार शेष है। अंतिम सोमवार को मंदिर पर शिवभक्तों की भारी भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन

स्थानीय शिव मंदिरों नाथनगर के निबिअहवा पोखरा, हरिहरपुर के सिद्धेश्वरनाथ और बेल्डुहा के शिव मंदिर पर शिवभक्तों ने पूजा आराधना की।
कुबेरनाथ धाम में किया रूद्राभिषेक : रोसयाबाजार। बाबा कुबेरनाथ शिव शक्ति धाम महादेवपुर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में लोगों ने रूद्राभिषेक किया।
इस मौके पर चंदु यादव, सुनील ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें