फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म

Sun, 03 Aug 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र एक गांव निवासी छात्रा का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक साल से दुष्कर्म करने के आरोप में पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि पीड़ित पिता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी पढ़ी-लिखी है। बेटी के कोचिंग पढ़ने जाते समय आरोपी विनय कन्नौजिया निवासी हकीमपुर उससे दोस्ती करके प्रेमजाल में फंसा लिया। वर्ष 2024 में बेटी को एकांत स्थान पर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरिया शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो व फोटो बना लिया। उसी को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दिया था। सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में पिता ने तहरीर दिया है। मामले में धनघटा थाना पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें