हरिहरपुर में पेड़ में लगी आग। संवाद
महुली। क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर में हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी से सड़क के किनारे लगे पेड़ों में आग लग गई। इस पर ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से काबू पाया गया। शनिवार को दिन में लगभग 10:30 बजे नगर पंचायत हरिहरपुर में हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी से सड़क किनारे पेड़ के पत्तों में आग लग गई सूचना के बाद विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई। आग की चपेट में चार पेड़ आ गए। ग्रामीण और राहगीरों ने आग बुझने का प्रयास शुरू किया, क्योंकि अगल-बगल किसानों की गेहूं की फसल खड़ी थी, और तेज हवा होने के कारण किसानों में भय व्याप्त हो गया कि कहीं आग गेहूं की फसल में न फैल जाए। संवाद