संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में मंगलवार को एक महिला को झांसे में लेकर 50 हजार रुपये उड़ा ले गया। पुलिस को दी शिकायत में महुली थाना क्षेत्र के चंदहर गांव निवासी प्रियंका पत्नी धनंजय ने बताया कि वह गांधीनगर मोहल्ले में मकान बनवाकर रहती हैं। मंगलवार को पीएनबी बैंक गोलाबाजार से 50 हजार रुपये निकालकर अपने पर्स में रखी। लेकिन मेन रोड पर पहुंची तो उसी समय एक अज्ञात युवक उनके पास आकर बात करने लगा। कुछ समय बाद एक अन्य युवक भी आ गया। दोनों ने अपने के हरिद्वार का पंडा होने की बात कहकर ललाट देखकर कहा कि आप के ऊपर संकट आने वाला है। बातों में उलझाकर दोनों लड़के मंत्र पढ़कर चेहरे पर पानी की छीटा मारा और कहा की तीन मिनट तक इधर-उधर देखिए। तीन मिनट के बाद देखी तो दोनों लड़के गायब थे, उसका पर्स भी नहीं था। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा हरी है।