धोबहा गांव में आग लगने से जले घर के सामने खंड़े परिवार के लोग । स्राोत - ग्रामीण
- फोटो : संवाद
सांथा। क्षेत्र के धोबहा में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया और आग को फैलने से रोक दिया। आग लगने से घर में रखा शादी का सामान भी जल गया।
बेलहरकला थानाक्षेत्र के धोबहा गांव में बदरुल हसन पुत्र मकबूल अहमद के घर में शनिवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थीं कि थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखे कपड़े, अनाज, जेवरात समेत अन्य सामान जल गए। बदरुल हसन की लड़की की शादी अगले महीने में होनी है। उसकी तैयारी चल रही थी। शादी के लिए पेटी, बक्सा, अलमारी, गद्दा, रजाई आदि रखा था, वह भी इस आग में जल गया। ग्रामीणों ने आग की घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया था। ग्रामीणों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग के घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गयी तो राजस्व विभाग के लोग भी गांव में पहुंचे थे और क्षति का जायजा लिया।
धोबहा गांव में आग लगने से जले घर के सामने खंड़े परिवार के लोग । स्राोत - ग्रामीण- फोटो : संवाद