फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी को पीटा

Fri, 02 May 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर घायल दंपती के साथ कोतवाली पहुंचे भाजपाई
विज्ञापन


सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मठिया इंदौली गांव में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक मनबढ़ ने भाजपा नेता के दरवाजे पर चढ़कर विवाद शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने भाजपा नेता की पिटाई शुरू कर दी। जब बीच-बचाव करने उनकी पत्नी आईं तो उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो भाजपा नेता पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की बात कही।
जानकारी के अनुसार, मठिया इंदौली गांव निवासी सोहनाग मंडल के पूर्व भाजपा प्रभारी अशोक सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 29 अप्रैल की रात में वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच गांव के ही एक शख्स पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और उन्हें मारने-पीटने लगा। बचाव करने पहुंची पत्नी बबिता देवी को भी मनबढ़ ने डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पति- पत्नी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित अशोक सिंह ने 30 अप्रैल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को हुई तो शुक्रवार की सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष सलेमपुर पुनीत यादव, लार रोड के मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, भाजपा नेता अशोक पांडेय, संपूर्णानंद गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष कंहैया लाल जायसवाल, अमरदत्त यादव, भोला मिश्रा, धनंजय चतुर्वेदी सहित दर्जनों की संख्या में पहुंचे नेता ने त्वरित कार्रवाई की मांग की। कोतवाल संतोष कुमार ने मौके पर पुलिस टीम भेजकर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें