फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Dec 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि धौरहरा के संजय ने कोर्ट में बताया कि उनका भाई विनय कुमार 6 सितंबर को बंगला ताल खलीलाबाद चौराहे पर मोहम्मद हुसैल के यहां टाइल्स का काम (मजदूरी) करने गया था। अमरजीत भी गया था। उसी दिन शाम को मोहम्मद सुहैल ने फोन करके उनकी भाभी को बताया कि करंट लगने से विनय बेहोश हैं। उसके बाद उनके रिश्तेदार सर्वेश वहां पहुंचे और विनय को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय के साथ मजदूरी करने गए अमरजीत ने बताया कि टाइल्स काटने में गलती से सुहैल काफी नाराज हो गया और गाली दी। दोनों में कहासुनी हो गई। उनके भाई का सिर फटा हुआ था और काफी खून निकल रहा था। उनको आशंका है कि सुहेल ने उनके भाई की हत्या की है। घटना की सूचना क्रियाकर्म के बाद थाने पर दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें