संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बेलवा सेंगर चौराहा पर पुराने विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि भेला खर्ग कला गांव निवासी आशीष कुमार ने तहरीर दी कि 16 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे बेलवा सेंगर चौराहा पर कोचिंग जाने के दौरान रंजिश को लेकर गांव के मंजय ने अपने दो अज्ञात साथियों के मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद