तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के नौरो के अफसर हुसेन की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगाें के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में अफसर हुसेन पुत्र इलियास ने बताया है कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे बखिरा से घर जा रहे थे। बूंदीपार एजेंसी के पास बेलहर कला थानाक्षेत्र के महुआ निवासी समीरअहमद, मेंहदावल थानाक्षेत्र के महदेवा निवासी दानिश, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कोड़री निवासी साकिब तथा दुधारा थानाक्षेत्र के लोहरौली निवासी अंकित यादव ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं, उन लोगों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद