लोहरौली। दुधारा पुलिस ने पांच लाेगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के साफिया बाद हारुन पुत्र रफीक ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी साफियावाद में इमरान अहमद पुत्र इब्राहिम से 27 जून 2024 को की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये तथा बुलेट गाड़ी की मांग पूरी न करने पर बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने पति इमरान पुत्र इब्राहिम, ससुर इब्राहिम, सास राजिया खातून, ननद नूर सबा समेत देवर फैजल पर दहेज उम्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद