संतकबीरनगर। महिला थाना पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत दो परिवारों के बीच सुलह समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या के अध्यक्षता में थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी कि उपस्थिति में दो मामले की सुनवाई हुई। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, मंजु व जयप्रकाश मिश्रा एवं सुमित्रा सिंह व विजय सिंह के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। उसके बाद दोनो पक्षों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। संवाद