फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारीडीहा में कुआनो नदी के पुल की एप्रोच पर बना गड्ढा

विज्ञापन
महुली इलाके के बारीडीहा स्थित कुआनो नदी पुल के अप्रोच पर बना गहरा गड्ढा
विज्ञापन
हरिहरपुर/ महुली। महुली क्षेत्र के बारीडीहा स्थित कुआनो नदी पर बने पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे गहरा गड्ढा बन गया है। यह राहगीरों के लिए मुसीबत बना है और हादसे की आशंका बढ़ा रहा है। यह पुल महुली इलाके को धनघटा तहसील से जोड़ता है, जिस पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात के अंधेरे में गड्ढा न दिखने से दुर्घटना का खतरा रहता है। मंगलवार और बुधवार को इसी पुल पर करीब 35 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। स्थानीय निवासी विजय चौधरी और कन्हैया गुप्ता ने प्रशासन से तत्काल अप्रोच के गड्ढे की मरम्मत की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें