फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेसीबी की चपेट में आने से सिपाही घायल

Sun, 21 Dec 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही जेसीबी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर भी स्थिति नाजुक होने पर लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के 2015 बैच के सिपाही राजेश सिंह सीओ खलीलाबाद कार्यालय में तैनात हैं। काफी लंबे समय तक वह कोतवाली खलीलाबाद में भी रहे। शुक्रवार देर शाम वह किसी काम से शहर में निकले थे। समय माता मंदिर के पास नगरपालिका की जेसीबी की चपेट में आ गए। जेसीबी का पंजा उनके सीने में लग गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि राजेश सिंह को काफी गंभीर चोट आई है। लखनऊ केजीएमयू में सर्जरी हुई है और डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें