फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक चेकिंग के दौरान दरोगा और युवक भिड़े, वीडियो वायरल

Thu, 23 Oct 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली में पुलिस से झड़प करता युवक -स्रोत वीडियो लैब - फोटो : शहर के एक रेस्टोरेंट में मिठाई खरीदती महिलाएं।
विज्ञापन
महुली। महुली कस्बे में वाहन चेकिंग के दौरान टैक्सी स्टैंड चौराहे पर एक युवक एसआई से उस समय भीड़ गया जब एसआई जबरन उसकी चाभी निकाल रहे थे। इस प्रकरण का वीडियो तेजी से क्षेत्र में वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो का पुष्टी नहीं करता है।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना महुली पुलिस की ओर से बीते करीब एक पखवाड़े से लगातार कस्बे के हर-हर चौराहे और तिराहे पर चेकिंग की जा रही है। बीते दिनों थाना महुली के उपनिरीक्षक राकेश गुप्ता द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के युवक की झड़प चर्चा का विषय बनी हुई थी। तो वहीं बुधवार को महुली मुख्य चौराहे पर थाना महुली में तैनात उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, कांस्टेबल सुनील सिंह का वायरल वीडियो में सामने आया।
वीडियो में महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी गणेश नाम के एक युवक की बाइक को उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा और सुनील सिंह जबरिया रोककर जबरदस्ती वाहन की चाबी छीनने लगते हैं। युवक चालान करने की बात करते हुए चाबी न छीनने का गुहार लगा रहा है। एसआई सोमनाथ मिश्र ने बताया कि युवक बेवजह उलझ रहा था। बाद में उसे समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें