नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा महुली के डिहवा मुहल्ला निवासी पिता ने अपने लापता 13 वर्षीय बेटे को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। घनश्याम मौर्या पुत्र गोमती प्रसाद ने तहरीर में बताया है कि उनका 13 वर्षीय बेटा कृष्ण मौर्या बुधवार की सुबह आठ बजे घर से बिना कुछ बताए चला कहीं चला गया। शाम को वह घर नही आया तो नात-रिश्तेदारों के वहां फोन करके पता किया गया। कहीं पर पता नहीं चला। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद