अग्रवाल नेत्रालय में आंख का ऑपरेशन कराने के बाद 11 लोगों की रोशनी चली गई थी। जिसमें गुरुवार की रात एक पीड़ित को मौत हो गई। घर वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महुली क्षेत्र के सीकरी निवासी राजकिशोर 60 वर्ष को गुरुवार की शाम को आंख में दर्द हुआ और खून निकलने लगा। जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आये। शुक्रवार की सुंबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है और चिकित्सक पर केश दर्ज करने की मांग की है।