- लो वोल्टेज ओर ट्रिपिंग समस्या से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बिजली उपकेंद्र कुसहरा अंतर्गत सेमरियावां ब्लाॅक के मदारपुर गांव में कम क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर से लोवोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे गांव वालों को अब राहत मिलेगी। गांव के लोगों के प्रयास पर बिजली निगम ने उच्च क्षमता का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया है। इससे गांव की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
विकास खंड सेमरियावां के मदारपुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था। गांव में लगभग दो सौ घर हैं। गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मर पर अत्यधिक लोड होने से लोवोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी। गांव के डॉक्टर सलमान अहमद, इश्तियाक अहमद, अब्दुल्लाह उर्फ़ सबलू, मेहताब आलम, खुर्शीद अहमद उर्फ लाला, सैफुल इस्लाम नबीउल्लाह, अली अहमद आदि ने जुलाई 2024 से गांव में लोवोल्टेज की समस्या से निजात के लिए निगम के एक्सईएन से नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने का अनुरोध किया।
बिजली निगम ने गांव में लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 250 केवीए का ट्रासंफार्मर लगा दिया है। 00000
गांव वालों की मांग पर 250 केवीए के उच्च क्षमता का नया ट्रासंफाॅर्मर लगाया गया है। अब गांव वालों को लोवोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
-अजय कुमार, अवर अभियंता, बिजली उपकेंद्र, कुसहरा