फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हत्या कर बोरे में बांध कर फेंका था शव, जाने कितना समय बीत गया- नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 02 Jul 2024 06:18 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बखिरा
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बखिरा थाना के राजेडीहा चौकी क्षेत्र के डबरा गांव सीवान में सोमवार की देर रात प्लास्टिक के बोरे में भरकर युवक का शव सड़क के किनारे फेंका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की।

विज्ञापन


पहचान न होने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेजवा दिया। चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। घटना की सूचना के बाद एसपी सत्यजीत गुप्ता व सीओ केशवनाथ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

एसओ श्याममोहन ने बताया कि एक जुलाई की रात को आठ बजे चौकीदार मसीहुद्दीन ने राजेडीहा चौकी पर डबरा गांव के सीवान में नहर के बगल में पक्की सड़क से नीचे गड्ढे में एक प्लास्टिक के बोरे से दुर्गंध आने की सूचना दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर रात में ही अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर बोरी को कटवाकर देखने पर उसमे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। तत्काल सर्विलांस सेल व फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। बोरी से बाहर निकालने पर एक 26 वर्ष के एक युवक की शव पाया गया।

आसपास गांव के लोगों की मदद से शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया। इसके बाद भी युवक की पहचान नही हो सकी। देखने पर युवक की दो से तीन दिन पूर्व मृत्यु होना लग रहा है। गर्दन का ऊपरी हिस्सा सड़ा हुआ है। सिर फूल गया है। शव के बाएं हाथ का अंगूठा कटा हुआ है।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मृतक व्यक्ति को किसी अन्य स्थान पर हत्या करके प्लास्टिक की बोरी में शव रखकर डबरा गांव के नहर किनारे फेंका गया है। शिनाख्त मिटाने के लिए मृतक युवक के चेहरे को जलाया गया है। वहीं एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया गया है।

मौके से सारे साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। चौकीदार मसीहुद्दीन की तहरीर पर केस दर्जकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें