फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली गिरने से बालिका की मौत, तीन बच्चे घायल- बगीचे में खेलते वक्त हुआ हादसा

Sun, 30 Jun 2024 01:50 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
घायल बच्चियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीनगर के सेमरियावां ब्लॉक के  छाता गांव में बिजली गिरने से एक बालिका की मौत हो गईं। इसके साथ ही तीन बच्चे घायल हो गए। सूचना पर  पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावा लाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव के बाहर बगीचे में बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान बिजली चमकी और बागिचे में आ गिरी। जिससे उसकी चपेट में आने से सुष्मिता(7) की मौत हो गई। इसके साथ ही आसमानी (10), जानवी (7) और सुहानी 8 साल गंभीर रुप से घायल हो गई। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र में रेफर किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से 3 बच्चो की जान बचाई गई।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें