फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज रफ्तार ट्रेलर से जा भिड़ी बाइक, दो घायल

Sun, 14 Dec 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौके पर क्ष​तिग्रस्त बाइक । स्रोत - ग्रामीण ा
विज्ञापन
मेंहदावल। राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी पर शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। दोनों युवक ट्रेलर में बुरी तरह फंस गए। 500 सौ मीटर दूर जाने के बाद उन्हें उतारा गया। एक की स्थिति गंभीर है। दूसरे को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

रोहित (22) पुत्र विजय, विकास (25) पुत्र रामसमुझ निवासी बहोबोलिया थाना मेंहदावल टड़वरिया चौराहे से बाइक से जा रहे थे। पास से गुजर रही एक ट्रेलर में टकरा गए। ट्रेलर की ठोकर से एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई। दोनों युवक हादसे में ट्रेलर में फंस गए। कुछ दूर तक दोनों घिसटते रहे। पांच सौ मीटर दूर जाने के बाद ट्रेलर ड्राइवर ट्रेलर खड़ा करके फरार हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व भीड़ ने दोनों को वहां से उतारा। उन्हें मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। विकास को जिला अस्पताल के रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा की ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक । स्रोत - ग्रामीण ा

मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक । स्रोत - ग्रामीण ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें