-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के अशरफपुर में स्थित देसी शराब की दुकान में मंगलवार की रात नकब लगाकर अज्ञात चोर 15,000 रुपये नकदी और 50 शीशी शराब उठा ले गए। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
देसी शराब की दुकान अशरफपुर के मुनीम घनश्याम ने बताया कि 15 अगस्त होने की वजह से दुकान बंद थी। बुधवार की सुबह जब दुकान खोला तो दुकान में पीछे से नकब लगा देख होश उड़ गए। कैश काउंटर में रखा गया 15,000 रुपये और 50 शीशी शराब गायब थी। घटना की सूचना मुनीम ने पुलिस चौकी जगदीशपुर पर दिया। चौकी इंचार्ज रामकरन निषाद मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी देखा। जिसमें चोरी करते हुए चोर दिखाई दे रहे हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान करके पकड़ लिया जाएगा। संवाद