संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक एचआरपीजी कॉलेज परिसर खलीलाबाद में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया है कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां लगभग 350 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष व शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा में उत्तीर्ण होना चाहिए। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद