मेंहदावल। थाना क्षेत्र के साडे खुर्द निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। करमैनी घाट पुल पर उसकी चप्पलें मिली हैं। कुछ लोगों ने बताया कि वह नदी में कूद गई है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के साडे खुर्द निवासी धर्मराज पुत्र रामनरेश ने सूचना दी कि 29 अगस्त की सुबह उनकी 19 वर्षीय पुत्री देर से जगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे समझाया। वह नाराज हो गई। कारण यह था कि वह डेढ़ माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। इसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि ऐसी हुलिया की लड़की करमैनी घाट पुल से नदी में कूद गई है। वहां जाकर देखा गया तो उसकी चप्पलें मिलीं।
विज्ञापन
आशंका है कि वह नदी में कूद गई है। परिजनों की उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश की जा रही है।