फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती राप्ती में कूदी

विज्ञापन
करमैनी घाट पर पुल से कूदी युवती को खोजते हुए गोताखोर । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। थाना क्षेत्र के साडे खुर्द निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। करमैनी घाट पुल पर उसकी चप्पलें मिली हैं। कुछ लोगों ने बताया कि वह नदी में कूद गई है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के साडे खुर्द निवासी धर्मराज पुत्र रामनरेश ने सूचना दी कि 29 अगस्त की सुबह उनकी 19 वर्षीय पुत्री देर से जगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे समझाया। वह नाराज हो गई। कारण यह था कि वह डेढ़ माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। इसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि ऐसी हुलिया की लड़की करमैनी घाट पुल से नदी में कूद गई है। वहां जाकर देखा गया तो उसकी चप्पलें मिलीं।
विज्ञापन

आशंका है कि वह नदी में कूद गई है। परिजनों की उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें