फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आज मगहर में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आमजन को सुलभ न्याय दिलाने और पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए रविवार को संत कबीर अकादमी मगहर में मेगा विधिक सहायता एवं जनसेवा शिविर आयोजित होगा। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी अनन्या साह ने बताया कि शिविर में लोगों को निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
शिविर में राजस्व, पंचायती राज, विकास एवं आवास, नगर विकास, डूडा, आईटीआई, पुलिस, कृषि, युवा कल्याण, विद्युत, नगर पालिका परिषद, समाज कल्याण, कौशल विकास, जल शक्ति, परिवहन, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, शिक्षा, पशुपालन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण तथा खाद्य एवं रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें