फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नेहिया खुर्द में महिला मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की हुई गोष्ठी

Sat, 27 Sep 2025 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के अंतर्गत खलीलाबाद के ग्राम पंचायत नेहिया खुर्द में महिला मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की गोष्ठी की गई। उपायुक्त मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों ने मनरेगा योजना में महिलाओं से संबंधित विशेष प्रावधानों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी ने कहाकि मनरेगा में महिलाओं की न्यूनतम 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है। साथ ही महिला श्रमिक यदि छोटे बच्चों को लेकर कार्यस्थल पर जाती है तो वहां क्रश आदि की व्यवस्था किए जाने का प्राविधान है। उपस्थित सभी श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं में पंजीकरण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया और प्रोत्साहित किया गया कि लोग अपना पंजीकरण श्रम विभाग की योजनाओं में कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें