- पटीदार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने गई थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अहरा वार्ड निवासी महिला का मोबाइल सोमवार की दोपहर थाने से उचक्का लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र देने थाने पर पहुंची थी।
आरती पत्नी राम प्रसाद का कहना है कि सोमवार की दोपहर वह धनघटा थाने पर पटीदार के विरूद्ध प्रार्थना पत्र देने के लिए गई हुई थी। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद जब परिसर में पहुंची तो एक युवक उसके पास पहुंचा और उसकी मोबाइल किसी परिचित से बात करने के लिए मांगा। महिला उसे मोबाइल फोन दे दिया और वह बात करते-करते थाना परिसर से कब फरार हो गयाए इसकी जानकारी पीड़िता को नहीं हो पाई। अगल-बगल जब युवक नहीं दिखा तो आरती देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करके कार्रवाई की जाएगी।