- एसपी आवास के पास हुआ हादसा
-ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बखिरा मार्ग पर सोमवार की शाम को एसपी आवास के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार बालिका की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक को घेर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
बखिरा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी अमरजीत अपनी बेटियों को लेकर ससुराल परमेश्वरपुर जा रहे थे। एसपी आवास के पास बखिरा से खलीलाबाद की तरफ आ रहे ट्रक ने पीछे से आकर बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे अमरजीत की 12 वर्षीय बेटी दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरजीत और दूसरी बेटी घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेजवा दिया। साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर पहुंचा दिया।