फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भिनखिनी खुर्द गांव स्थित पुल के समीप बाजार करके घर लौट रहे व्यक्ति की कुछ लोगों ने सोमवार को पिटाई कर दी थी। उलाहना देने पर पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भिनखिनी खुर्द गांव निवासी मीना देवी पत्नी ओमप्रकाश निषाद ने बताया कि सोमवार को उसका पति स्थानीय कटलहवा चौराहे से बाजार करके घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के निकट पुल के समीप पहुंचे। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर त्रिभुवन अपने भाइयों के साथ पहुंचा। गाली देने लगा। एतराज करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के अनुसार जब वह उलाहना देने प्रतिवादियों के घर पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर विपक्षी त्रिभुवन, छोटू, मसकाहे व उजरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें