फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विशुनपुर में बांध पर बनेगा लांचिंग एप्रन, बाढ़ से होेगी सुरक्षा

विज्ञापन
विशुनपुर बांगर में इसी स्थान पर बनेगा एप्रन। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। विकासखंड के पूर्वी क्षेत्र में स्थित करमैनी-बेलौली तटबंध के अतिसंवेदनशील कटान स्थल विशुनपुर बांगर में बांध को सुरक्षित किया जाएगा। बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए ड्रेनेज खंड संतकबीरनगर ने पहल की थी। यहां लॉन्चिंग एप्रन एवं स्लोप पीचिंग का कार्य शुरू होगा। इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है और टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। 6.25 करोड़ से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


विकासखंड क्षेत्र के करमैनी बेलौली में स्थित विशुनपुर बांगर अतिसंवेदनशील तटबंध का कटान स्थल है। गांव की सुरक्षा के लिए बना तटबंध भी जर्जर हालत में है। हर वर्ष नदी का जलस्तर यहां बढ़ जाता है। जलस्तर का दबाव रहता है, जिसे सुरक्षित करने के लिए ड्रेनेज खंड द्वितीय ने शासन को एप्रन पीचिंग स्लोप लांचिंग के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, जिसे सासनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। विभाग ने बरसात से पूर्व इसे पूर्ण करने की रूपरेखा तैयार की है। यहां 330 मीटर लंबा लांचिंग एप्रन स्लोप पीचिंग का निर्माण होना है। इस कार्य के पूरा होने से बांध जहां पूरी तरह से सुरक्षित होगा वहीं आबादी भी सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि इसका टेंडर हो गया है। 1-2 दिन में कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस कार्य से जहां आबादी सुरक्षित होगी, वहीं तटबंध पर जलस्तर का कोई दबाव नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें