फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिव के दर पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 10 Jul 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मंदिर परिसर में सफाई करते हुए सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
हरिहरपुर। जिले में श्रावण मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार से सावन शुरु हो रहा है। इस दौरान तैयारियों में तेजी आई है। इस मेले को लेकर सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

पूरे जनपद में 49 शिवालयों पर जलाभिषेक होंगे। जबकि सात स्थानों पर मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
महाभारत कालीन तामेश्वरनाथ धाम में श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां शिव को जलाभिषेक करेंगे। प्रत्येक रविवार को कांवरियों जत्था सरयू से जल लेकर सोमवार को शिव का जलाभिषेक करता है। इस दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न अनुष्ठानों का भी आयोजन भी होता है। तामेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों की भीड़ के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर है। मंदिर और पोखरे की साफ सफाई का कार्य जारी है। बृहस्पतिवार को परिसर की सफाई के लिए सफाई कर्मचारी लगे हुए थे। इसके साथ ही जेसीबी और बुलडोजर तथा रोड रोलर लगाकर मंदिर के आसपास की सड़कों को व्यवस्थित किया जा रहा था।
विज्ञापन

सावन मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके लिए मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती,पिंटू भारती, गंगेश भारती ने बताया कि परिसर में बिजली और पेयजल की व्यवस्था के लिए संबंधित जिम्मेदारों को अवगत कराया गया है। मेले के दौरान मंदिर परिसर में किसी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। परिसर में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने कि लिए बैरिकेडिंग भी किया जाएगा। जलाभिषेक के लिए लगने वाली श्रद्धालुओं की लाइनो के लिए बैरिकेडिंग का कार्य जारी है।
जलाभिषेक के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगेंगी जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न होने पाए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान जिलेभर से श्रद्धालु विभिन्न अनुष्ठान का आयोजन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें