फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत बेलहर कला शिवमंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन, हजारों सनातनी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कला स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के हजारों सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लेकर धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


सम्मेलन के मुख्य मंच पर राजघाट मंदिर के महंत नगादास, प्रसिद्ध कथावाचक धनंजयाचार्य, इलाइची देवी और आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. अवधेश उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की महत्ता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में धर्म की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। महंत नगादास ने कहा कि सनातन धर्म विश्व को शांति, करुणा और सत्य का मार्ग दिखाता है। कथावाचक धनंजयाचार्य ने अपने उद्बोधन से श्रोताओं को धर्म के मूल सिद्धांतों से जोड़ा। आरएसएस प्रांत प्रचारक डॉ. अवधेश, ने समाज को संगठित रहकर सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया। इलाइची देवी ने महिलाओं की सक्रिय भूमिका और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन और सामूहिक आरती का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नित्यानंद, आचार्य धनंजय महाराज, अखिलेश, अनुराग, निखिल, राजेंद्र प्रसाद, सभासद निरंकारी मिश्र, अरुण राय, अत्रिमुनि राय, सेतभान राय, संजय राय, अवैधनाथ राय, टुनटुन राय, हरिनाथ, प्रशांत राय, दीपांशु, प्रेमलता, संगीता मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें