फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कपड़े धो रही बच्ची को गाली देकर भगाया, विरोध करने पर मां को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के गगैचा गांव में नाली के पास कपड़े धो रही तीन वर्षीय बच्ची को गाली देकर भगाने का विरोध करने पर उसकी मां की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि तीन लोगों ने महिला को लात-घूंसों से मारने के साथ ही जमीन पर पटक-पटक कर घायल कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी अनीता देवी पत्नी गोपी ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिए कि दो नवंबर को सुबह करीब 10 बजे उसकी तीन वर्षीय बेटी प्रिया नाली के बगल में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान गीता देवी पत्नी राकेश ने बच्ची को गाली देकर वहां से भगा दिए। जब उसने इसका विरोध किए तो राकेश ने मुंबई से फोन पर अपने पिता मुन्नीलाल और पत्नी गीता के साथ मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने उसे पटक-पटक कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी भी दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दुधारा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राकेश, मुन्नीलाल और गीता के खिलाफ मारपीट कर घायल करने और जान-माल की धमकी देने के आरोप में बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें