फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कंटेनर में बरामद पशु के मामले में एक को दबोचा

Thu, 11 Jan 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद निवासी कंटेनर मालिक से मिली जानकारी के बाद पुलिस को मिली कामयाबी
विज्ञापन

मोबाइल की काल डिटेल निकालकर अन्य आरोपियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाल खलीलाबाद पुलिस ने कांटे चौकी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर कंटेनर से बरामद पशु के मामले में एक आरोपी को दबोचा। मुरादाबाद निवासी कंटेनर मालिक से मिली जानकारी के बाद पुलिस को कामयाबी मिली। मोबाइल की काल डिटेल को निकालकर अन्य आरोपियों की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है। बृहस्पतिवार की देर शाम तक मामले में कोतवाली पुलिस लिखा- पढ़ी करने में जुटी रही।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि कांटे चौकी क्षेत्र में कंटेनर में जानवर बरामद हुआ था। जानवरों को पशु आश्रय केंद्र में रखवाकर केस दर्ज होने के बाद विवेचना की जा रही थी।
विज्ञापन

कंटेनर नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान मुरादाबाद निवासी शाहिद के रूप में हुई। उससे पूछताछ करने पर पाया गया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए कंटेनर को गुफरान पुत्र इसकान बेग निवासी मोहल्ला पजाया मीरानपुर थाना कटरा जनपद शाहजंहापुर को जानवर बरामदगी से पहले ही बेचा था। जो लखनऊ में रहकर अपना कारोबार करता है।
मालिक से मिली जानकारी के बाद आरोपी गुफरान को कस्टडी में लेकर जांच की गई। पुलिस जांच में पशु तस्करी के मामले में उसकी संलिप्तता पाई गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उससे मिले अन्य मोबाइल नंबरों की भी काल डिटेल निकालकर उसकी जांच की जा रही है। इसके माध्यम से उसके अन्य सहयोगियों की जल्द से जल्द शिनाख्त करके उनकी गिरफ्तारी करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

कंटेनर से बरामद हुए थे 33 पशु
कांटे चौकी क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास से पुलिस को कंटेनर बरामद हुआ था। इसमें जानवर भरे हुए थे। इसके बाद पुलिस कंटेनर को रायपुर छपिया उर्फ ठोका में ले जाकर खाली कराया तो उसमें से 33 प्रतिबंधित जानवर बरामद हुआ था। इसमें चार जानवरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर मामले में केस दर्ज किया था। पुलिस जांच में कंटेनर मालिक मुरादाबाद का शाहिद सामने आया। जांच में पता चला कि उसने कंटेनर को घटना से पहले की बेच दिया था। कंटेनर का एनओसी भी बनवाकर उसने गुफरान को दे दिया था। इसके बाद गुफरान से संबंधित सारा ब्योरा पुलिस ने शाहिद से लेने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, जल्द ही चालक, कंडेक्टर एवं पशु तस्करी में शामिल अन्य की भी पहचान पूरी करके सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें