फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसाने

Sun, 14 Dec 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दिक्तौली में कबाड़ की दुकान में लगी आग । स्रोत - ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
नाथनगर । महुली थानाक्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित दिक्तौली में कबाड़ की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से एक पिकअप और चार ठेला समेत लाखों का कबाड़ जल गया।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के धनघटा-खलीलाबादा मार्ग पर तामेश्वरनाथ और विश्वनाथपुर के बीच स्थित दिक्तौली गांव के पास हरिहरपुर निवासी जितेन्द्र पुत्र हरिप्रसाद की कबाड़ की दुकान में शनिवार की रात्रि 8 बजे के करीब अचानक आग लग गई। मौके पर कबाड़ धू धूकर जलने लगा।
इस बात की जानकारी होने के बाद जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की टीम के साथ महुली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जितेंद्र ने बताया कि उसका लाखों का कबाड़ जल गया है।

दिक्तौली में कबाड़ की दुकान में लगी आग । स्रोत - ग्रामीण- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें