फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कूड़ा फेकने के विवाद में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिमी बंजरिया में कूड़ा फेकने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर लिया। पुलिस को दिये अपने शिकायत में पीड़िता मीरा राय निवासी पश्चिमी बंजरिया ने बताया कि 17 दिसंबर को समय शाम 7 बजे घर के सामने कूड़ा फेकने के विवाद को लेकर उनके ग्राम के पारस श्रीवास्तव, माया, पूजा सिंह व हरीश उनको गाली देते हुए लात-घूंसा व लाठी-डंडा से मारने लगे। जब रोशन राय बीच बचाव में आये तो उक्त उन्हे भी मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोटें आयी हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें