फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंद मिली उर्वरक की एक दुकान निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिस

Sat, 08 Nov 2025 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को बघौली ब्लाॅक क्षेत्र में स्थित सात उर्वरक की दुकानों की जांच की। इस दौरान एक दुकान बंद मिली। उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं दो दुकानों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि बघौली क्षेत्र के सहकारी समिति एवं निजी उर्वरक दुकानों पर डीएपी, एनपीके, एसएसपी, यूरिया की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर गुणवत्ता पूर्ण वितरण की स्थिति को देखते हुए छापेमारी की गई। जिसमे निरीक्षण के दौरान टीम के पहुंचने से पहले साधन सहकारी समिति, शिवपार बकहा बंद कर संचालक भाग गया था।
भागने के कारण लाइसेंस निलंबित करते हुए एआर कोआपरेटिव को कार्रवाई को कहा गया है। इसके साथ ही एग्री जंक्शन बड़गो, सिद्धार्थ सम्राट ट्रेडर्स जंगल बेलहर पालथिया पर स्टॉक बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सत्यम बीज भंडार बड़गो, शिवम खाद भंडार बड़गो, एग्री जंक्शन बड़गो, मौर्य खाद बीज भंडार खरकवा, यादव ट्रेडर्स तिघरा, मौर्य खाद भंडार बभनी, साधन सहकारी समिति, शिवापार आदि प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। छापे के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त थी और वितरण सामान्य रूप से किया जा रहा था। समिति के सचिवों और उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि खाद का वितरण खतौनी के अनुसार टोकन बांट कर किया जाए।
निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद का वितरण कराया जाए। अवशेष आवंटित उर्वरकों का उठान भी ससमय कर लिया जाए। निरीक्षण के समय सभी केंद्रों पर यूरिया एवं फॉस्फेटिक उर्वरक खाद की उपलब्धता सामान्य रूप से पर्याप्त थी। लगभग 70 प्रतिशत किसान फॉस्फेटिक उर्वरक ले जा चुके हैं। किसी भी केंद्र में लाइन लगने की स्थिति नहीं थी।जनपद में वर्तमान में 8908 एमटी यूरिया, 2546 एमटी एनपीके, 2541 एमटी डीएपी का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहाकि धान की कटाई तेजी से हो रही है ।जनपद में लगातार उर्वरकों की आवक जारी है। किसानों को किसी भी दशा में उर्वरक की आपूर्ति की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें