फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट से किसान की मौत

Sat, 06 Jan 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि मुठही खुर्द गांव निवासी 40 वर्षीय अजय शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा बंडा बाजार में पैदल जा रहे थे। उसी समय धनघटा की ओर से आए तेज गति वाहन ने अजय शर्मा को अपनी चपेट में लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अजय शर्मा खेती करते थे। उनकी मौत से परिवार मेंं चीख-पुकार मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की चपेट से बाइक सवार घायल
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास पर शनिवार की रात नौ बजे एक ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि बाईपास पर हादसे की सूचना मिली थी। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें