फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम सुरक्षा समिति के साथ अपराध रोकने पर किया मंथन

Fri, 16 Jan 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात पुलिस टीम ने अलाव पर ग्राम सुरक्षा समिति के साथ अपराध रोकने पर मंथन किया। समिति के सदस्यों के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की। किसी गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। दिन में फेरी लगाने वालों व किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो। समिति के सदस्यों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत अपने घरों, काॅलोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे निरंतर क्रियाशील रहने चाहिए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें